किस देश ने ब्रह्मपुत्र की निचली पहुंच पर पहला डाउनस्ट्रीम बांध बनाने की योजना बनाई है -

  • 1

    अफगानिस्तान

  • 2

    चीन

  • 3

    भूटान

  • 4

    रूस

Answer:- 2
Explanation:-

चीन ब्रह्मपुत्र नदी की निचली पहुंच पर पहला डाउनस्ट्रीम बांध बनाने की योजना बना रहा है। चीन की सरकारी स्वामित्व वाली पनबिजली कंपनी पॉवरचाइना ने पिछले महीने ब्रह्मपुत्र नदी के बहाव क्षेत्र में जलविद्युत दोहन के कार्यान्वयन के लिए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र सरकार के साथ एक रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। 2015 में, तिब्बत के जंगमु में चीन द्वारा पहली जल विद्युत परियोजना का संचालन किया गया था। जंगमु को दुनिया का सबसे अधिक ऊंचाई वाला जलविद्युत स्टेशन माना जाता है। भारत और चीन के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर जल बंटवारा समझौता नहीं है। भारत के लिए चिंता:- चीन इस तरह की जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को अपने उत्तरी भागों में दक्षिण-से-उत्तर जल अंतरण परियोजना में मोड़ सकेगा। 2017 में भारतीय और चीनी सेना के बीच सैन्य गतिरोध के दौरान, चीन ने 2002 में दोनों के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत पानी से संबंधित जानकारी साझा करना बंद कर दिया। बाद में, उसने 2018 में डेटा साझा करना शुरू कर दिया। ब्रह्मपु्त्र नदी:- नदी दिहांग या सियांग के नाम से मानसरोवर झील के पास चेमयंगडुंग ग्लेशियर से निकलती है। ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है। यह अरूणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश करती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book