हॉर्नबिल महोत्सव से संबंधित निम्न में से कौन सा कथन सत्य है – 1. यह हॉर्नबिल महोत्सव का 21वाँ संस्करण है तथा इसका आयोजन 1 से 5 दिसंबर, 2020 तक किया जाएगा। 2. इस महोत्सव का नामकरण हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर किया गया है तथा इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी।

  • 1

    केवल 1 सही है

  • 2

    केवल 2 सही है

  • 3

    1 और 2 दोनों सही है।

  • 4

    उपरोक्त में कोई सही नहीं है।

Answer:- 3
Explanation:-

प्रत्येक वर्ष नगालैंड राज्य के स्थापना दिवस (1 दिसंबर, 1963) के अवसर पर हॉर्नबिल महोत्सव (Hornbill Festival) का आयोजन किया जाता है। यह हॉर्नबिल महोत्सव का 21वाँ संस्करण है तथा इसका आयोजन 1 से 5 दिसंबर, 2020 तक किया जाएगा। इस महोत्सव का नामकरण हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर किया गया है तथा इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। हॉर्नबिल, अरुणाचल प्रदेश और केरल का राजकीय पक्षी है। यह भारतीय महाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य श्रेणी में शामिल है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book