कीवी को जैविक प्रमाण पत्र पाने वाला पहला राज्य कौन सा बना है -

  • 1

    उत्तर प्रदेश

  • 2

    आंध्र प्रदेश

  • 3

    मध्य प्रदेश

  • 4

    अरुणाचल प्रदेश 

Answer:- 4
Explanation:-

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के कीवी को जैविक प्रमाण पत्र दिया गया है। अरुणाचल प्रदेश कीवी के लिये यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।  यह प्रमाण पत्र पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट योजना (Mission Organic Value Chain Development for the North-East Region- MOVCD-NER) के तहत दिया गया है। किसी भी फल या सब्जी को जैविक प्रमाण पत्र तब दिया जाता है जब उसे उगाने के लिये किसी भी स्तर पर किसी प्रकार के जैवनाशक/रसायन का प्रयोग न किया गया हो। इसे अरुणाचल प्रदेश की ज़ीरो घाटी में 1500-2000 मीटर की ऊँचाई पर उगाया जाता है क्योंकि वहाँ की जलवायु इसके लिए उपयुक्त है। इसे चीन का जादुई फल  तथा न्यूज़ीलैंड का हार्टीकल्चर वंडर भी कहा जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book