चांद पर झंडा स्‍थापित करने वाला दुनिया का दूसरा देश कौन सा है -

  • 1

    चीन

  • 2

    रूस

  • 3

    भारत

  • 4

    जापान

Answer:- 1
Explanation:-

अमेरिका के बाद चीन चंद्रमा पर अपना झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। अमेरिका ने लगभग 50 साल पहले ही चंद्रमा पर अपना पहला झंडा गाड़ा था। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने चंद्रमा पर फहराए गए अपने झंडे का फोटो शेयर किया है, जो कि चांगई-5 स्पेसक्रॉफ्ट से लिया गया है। चांगई-5 क्‍या है- चांद से मिट्टी और पत्थर के नमूने पृथ्वी पर भेजने के लिए तैयार किए गया मिशन है। इस मिशन को 24 नवंबर 2020 को लॉन्च किया गया था। इस मिशन ने 1 दिसंबर 2020 को सफलतापूर्वक चांद के सतह पर लैंडिग की थी। अमेरिका ने शुरू की झंडा फहराने की परंपरा:- अमेरिका ने 1969 में मानवयुक्त अपोलो-11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहला झंडा लगाया था। उस वक्‍त एस्‍ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन ने गाड़ा था। 1972 तक बाद के मिशनों के दौरान पांच और अमेरिकी झंडे सतह पर लगाए गए।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book