आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन किसने किया -

  • 1

    अरविन्द केजरीवाल

  • 2

    नरेन्‍द्र मोदी

  • 3

    राम नाथ कोविंद

  • 4

    आदित्य नाथ योगी

Answer:- 2
Explanation:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण काम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया है। आगरा मेट्रो परियोजना में दो गलियारे शामिल हैं। गलियारों की कुल लंबाई 29.4 किलोमीटर है। ये दो गलियारे 14 किमी. लंबा सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक गलियारा और 15.40 किलोमीटर लंबा आगरा कैंट से कालिंदी विहार गलियारा। 8,379 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत पर परियोजना को पूरा करने में 5 साल लगेंगे। यह परियोजना भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त स्वामित्व वाली कंपनी “उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी)" द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। आगरा मेट्रो परियोजना को फरवरी 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया था और मार्च 2019 में पीएम मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह यूपी का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। आगरा में तीन विश्व धरोहर स्थल स्थित हैं। वे ताज महल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी हैं। हाल ही में आगरा में कीठम झील (सुर सरोवर झील) को रामसर साइट सूची में जोड़ा गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book