केंद्र सरकार ने AFSPA के तहत किस राज्य को अगले छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है -

 

  • 1

    असम

  • 2

    नागालैंड

  • 3

    तमिलनाडु

  • 4

    कर्नाटक

Answer:- 2
Explanation:-

केंद्र सरकार ने AFSPA के तहत नागालैंड को अगले छह महीने के लिए लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय सरकार का यह मत है कि संपूर्ण नागालैंड राज्य की सीमा के भीतर आने वाला क्षेत्र ऐसी अशांत और खतरनाक स्थिति में है जिससे वहां नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का प्रयोग करना आवश्यक है। इस साल 1 जुलाई को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित किया था। उस समय जारी अधिसूचना के मुताबिक, वह अवधि भी 6 माह की थी। तब सरकार ने कहा था कि पूरे नागालैंड राज्य में स्थिति परेशान करने वाली और खतरनाक हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book