सही जोड़े का मिलान करें –
9 जनवरी         -     राष्ट्रीय युवा दिवस
10 जनवरी       -     राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
12 जनवरी       -     विश्व ब्रेल दिवस
4 जनवरी         -     विश्व हिंदी दिवस

  • 1

    B, D,A, C

  • 2

    A, D, C, B

  • 3

    A, B, C, D

  • 4

    B, A, C, D

Answer:- 1
Explanation:-

राष्ट्रीय युवा दिवस – 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद – जन्म : 12 जनवरी 1863, मृत्यु : 4 जुलाई 1902 12 जनवरी 2021 को हम 36वां युवा दिवस (पहला 1985) और विवेकानन्द जी कि 158वीं जयंती मनायी गयी। विश्व स्तर पर 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मान्य जाता है। विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी हिंदी भाषा के विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार और बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2006 से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ भी है, जिसका उद्घाटन 10 जनवरी 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में, सविंधान सभा ने हिंदी देवनागरी लिपि को संघ की आधिकारिक भाषा के रूप अपनाया था। राष्ट्रीय प्रवासी दिवस – 9 जनवरी 9 जनवरी को भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस अथवा NRI डे के रूप में मनाया जाता है। 16 वें प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 2021 का विषय “Contributing to Aatmanirbhar Bharat” यानि "भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देना" है। विश्व ब्रेल दिवस – 4 जनवरी वर्ष 2019 से हर साल 4 जनवरी को विश्व स्तर पर विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दृष्टि बाधित और दृष्टि-विहीन लोगों के लिए मानवाधिकार हासिल करने में संचार के साधन के रूप में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book