हाल ही में चर्चा में रहा ‘विंचकोम्बे’ क्या है -

  • 1

    अरब देशों द्वारा फिलिस्तीन को दिया गया डिफेंस सिस्टम

  • 2

    मेघालय में खोजी गई एक गुफा

  • 3

    उल्का पिंड का टुकड़ा

  • 4

    मंगल ग्रह पर प्राप्त चट्टानी टुकड़ा

Answer:- 3
Explanation:-

विंचकोम्बे उल्का पिंड का एक टुकड़ा फरवरी 2021 में यू.के. के विंचकोम्बे शहर में गिरा था। इसे राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय में प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रकार के उल्का पिंड को कार्बोनेशियस उल्का पिंड जाना जाता है। उल्का और उल्का पिंड के बीच का अन्तर → उल्का (मेट्योराइड) अंतरिक्ष में ऐसी वस्तुएं है जिनका आकार धूल के कणों से लेकर छोटे क्षुद्र ग्रहों तक होता है। जब उल्का पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो उन्हें उल्का पिंड (मिटीयर्स) कहा जाता है। लेकिन अगर कोई उल्का पिंड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जमीन से टकराये तो उसे मेट्योराइट कहते हैं। कोयला जैसे दिखने वाला ये उल्का पिंड लगभग 4.5 अरब साल पहले का है। ऐसा ही एक उदाहरण नासा का OSIRIS-REx मिशन है जिसे 2018 में क्षुद्रग्रह बेन्नू तक पहुँचने और प्राचीन क्षुद्रग्रह से एक नमूना वापस लाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान अब पृथ्वी पर वापस आ रहा है और अपने साथ लगभग 60 ग्राम क्षुद्रग्रह ला रहा है जो वैज्ञानिकों को सौर मंडल की शुरुआत का अध्ययन करने में मदद करेगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book