हाल ही में किसने बताया कि 70% से अधिक हिम तेंदुओं का आवास अज्ञात है -

  • 1

    IUCN

  • 2

    Red Data List

  • 3

    GreenPeace

  • 4

    WWF

Answer:- 4
Explanation:-

हिम तेंदुए (snow leopard) पर अधिकांश शोध नेपाल, भारत और चीन द्वारा किए गए हैं। दुनिया में सिर्फ 4000 हिम तेंदुआ ही बचे हैं। बढ़ते आवास नुकसान और गिरावट, समुदायों के साथ संघर्ष और अवैध शिकार के कारण उन्हें लगातार खतरों का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि हिम तेंदुए दुर्गम इलाकों में रहते हैं, इसलिए हिम तेंदुए और उनके आवास पर शोध करना बेहद मुश्किल है। पहला हिम तेंदुआ सर्वेक्षण → अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस (International Snow Leopard Day) (24 अक्टूबर) पर, भारत ने 2019 में Snow Leopard Population Assessment लॉन्च किया था। हालाँकि, यह सर्वे अभी शुरू होना बाकी है। कई राज्य सरकारों जैसे उत्तराखंड आदि ने स्थानीय सर्वेक्षण शुरू किए हैं। हिम तेंदुए का संरक्षण (Conservation of Snow Leopard) → इसे भारत, नेपाल, चीन, भूटान, मंगोलिया, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, अफगानिस्तान और रूस जैसे 12 हिम तेंदुए रेंज देशों द्वारा लॉन्च किया गया था। SECURE Himalaya → यह एक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा वित्त पोषित परियोजना है। भारत में हिम तेंदुए (Snow Leopards in India) → भारत में हिम तेंदुए अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में पाए जाते हैं। ये क्षेत्र वैश्विक हिम तेंदुआ श्रेणी में 5% का योगदान करते हैं। सरकार 2009 से प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड (Project Snow Leopard) चला रही है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book