भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्रस्तुत कितने स्थलों को यूनेस्को द्वारा अस्थायी सूची में शामिल किया गया है -

  • 1

    2

  • 2

    4

  • 3

    6

  • 4

    8

Answer:- 3
Explanation:-

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्रस्तुत 9 में से 6 स्थलों को यूनेस्को द्वारा अस्थायी सूची में शामिल कर लिया गया है। 1. महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला। 2. कर्नाटक में बंगाल महापाषाण स्थल। 3. मध्य प्रदेश में भेड़ा घाट - लम्हेटा घाट। 4. वाराणसी में गंगा घाट। 5. कांचीपुरम के मंदिर। 6. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व। ये प्रस्ताव 1 साल के लिये अस्थायी सूची में रहेंगे जिसके बाद सरकार तय करेगी कि उनमें से किसे यूनेस्को अंतिम डोजियर में पेश करना है। इन 6 स्थलों को शामिल करने के साथ, यूनेस्को के पास भारत की अस्थायी सूची में 48 प्रस्ताव में। यूनेस्को विश्व भर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर (जिसे मानवता के लिये उत्कृष्ट मूल्य माना जाता है) की पहचान, संरक्षण और सुरक्षा को प्रोत्साहित करने की कोशिश करता है। यूनेस्को द्वारा वर्ष 1972 में अपनाई गई विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संधि में यह सन्निहित है। भारत में 30 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित सहित कुल 38 विश्व धरोहर स्थल हैं। मुख्यालय - पेरिस (फ्राँस) गठन - 16 नवंबर, 1945

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book