हाल ही में किस खेल को स्थगित कर दिया गया है -

  • 1

    शीत कालीन ओलंपिक 2022

  • 2

    ग्रीष्म कालीन ओलंपिक 2021

  • 3

    एशिया कप 2021

  • 4

    राष्ट्रीय खेल 2021

Answer:- 3
Explanation:-

इस वर्ष एशिया कप 2021 का आयोजन श्रीलंका में जून, 2021 में किया जाना था। परन्तु अब इसे कोविड-19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले इस प्रतियोगिता को 2020 में आयोजित किया जाना था, परन्तु कोविड-19 के चलते इस दो बार स्थगित किया जा चुका है। शुरुआत में इस प्रतियोगिता को पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया जाना था, परन्तु सुरक्षा कारणों से यह मेजबानी के अधिकार श्रीलंका को दिए गये थे। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते हाल ही में कई खेल प्रतियोगिताएं को स्थगित किया गया है। आईपीएल को भी बीच में ही रोक दिया गया है। एशिया कप → यह पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता है, इसका आयोजन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में किया जाता है। इस प्रतियोगिता की स्थापना 1983 में की गयी थी जब एशियाई क्रिकेट काउंसिल की स्थापना हुई थी। पहली बार एशिया कप का आयोजन 1984 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में हुआ था। भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है, भारत ने सात बार यह खिताब जीता है। इसके बाद श्रीलंका ने 5 खिताब जीते हैं।

  • ग्रीष्म कालीन ओलंपिक 2021 → टोक्यो (जापान)
  • शीत कालीन ओलंपिक 2022 → बीजिंग (चीन)
  • एशियन गेम्स 2022 → हॉगझाऊ (चीन)
  • राष्ट्रीय खेल 2021 → छत्तीसगढ़
  • फिफा वर्ल्ड कप 2022 → कतर
  • ICC पुरुष T-20 वर्ल्ड कप 2021 → इंडिया
  • ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2022 → साउथ अफ्रिका
  • ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप (महिला) 2021 → न्यूजीलैंड
  • ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप (पुरुष) 2023 → भारत

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book