हर साल 21 मई को, संयुक्त राष्ट्र द्वारा कौन सा दिवस मनाया जाता है -

  • 1

    अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

  • 2

    अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

  • 3

    अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस

  • 4

    अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

Answer:- 1
Explanation:-

हर साल, 21 मई को, संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का संकल्प 2019 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization – FAO) द्वारा अपनाया गया था। दुनिया के प्रमुख चाय उत्पादक देशों जैसे श्रीलंका, भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम, बांग्लादेश, नेपाल, केन्या, मलेशिया, मलावी, युगांडा और तंजानिया में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वैश्विक चाय व्यापार के प्रभाव के बारे में नागरिकों, सरकारों का ध्यान आकर्षित करना है। भारत, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है। साथ ही, भारत दुनिया में चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत वैश्विक चाय उत्पादन का लगभग 30% खपत करता है। क्या है चाय? चाय कैमेलिया सिनेंसिस पौधे से बनने वाला एक पेय पदार्थ है। चाय, पानी के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। ऐसा माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति उत्तरपूर्वी भारत, उत्तर म्यांमार और दक्षिण-पश्चिम चीन में हुई थी, लेकिन अभी तक इसके मूल स्थान के बारे में कोई भी विश्वनीय जानकारी नहीं है। इस बात के भी कुछ प्रमाण मिलते हैं कि चीन में लगभग 5,000 साल पहले चाय पी जाती थी। चाय का सेवन एंटीऑक्सिडेंट और वजन घटाने के प्रभावों के लिए  स्वास्थ्य लाभ और कल्याणकारी माना जाता है। कई समुदायों में इसका सांस्कृतिक महत्व भी है। 22 मार्च → विश्व जल दिवस 22 अप्रैल → विश्व पृथ्वी दिवस 22 मई → अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 3 मार्च → विश्व वन्य जीव दिवस संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस (World Day for Cultural Diversity for Dialogue and Development) हर साल 21 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया की संस्कृतियों की समृद्धि का जश्न मनाना तथा शांति और सतत विकास को प्राप्त करने के लिए समावेश और सकारात्मक परिवर्तन के एजेंट के रूप में इसकी विविधता के महत्व को उजागर करना है। यूनेस्को के महानिदेशक » ऑड्रे अज़ोले
यूनेस्को का गठन » 4 नवंबर 1946
यूनेस्को का मुख्यालय » पेरिस, फ्रांस

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book