हाल ही में कौन सा विध्वंसक INS सेवामुक्त हो गया -

  • 1

    INS विक्रांत

  • 2

    INS चक्र

  • 3

    INS राजपूत

  • 4

    INS सिंधु वीर

Answer:- 3
Explanation:-

भारतीय नौसेना का पहला विध्वंसक आईएनएस राजपूत (INS Rajput) 21 मई को सेवामुक्त हो जाएगा। जो 04 मई 1980 को कमीशन किया गया था।  41 वर्षों तक सेवा प्रदान करने के बाद, इसे विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में बंद कर दिया जाएगा। आईएनएस राजपूत को रूस ने 61 कम्युनार्ड्स शिपयार्ड में बनाया गया था। इसका मूल रूसी नाम 'नादेज़नी (Nadezhny)' था। यह एक भारतीय सेना रेजिमेंट - राजपूत रेजिमेंट के साथ जुड़ा पहला भारतीय नौसेना जहाज है। इसने ऑपरेशन अमन, ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन कैक्टस आदि सहित कई ऑपरेशनों में भाग लिया। INS राजपूत ने ही ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल और पृथ्वी 3 मिसाइल का परीक्षण किया था। INS का नाम कैसे रखा जाता है → क्रूज़र या डिस्ट्रॉयर के नाम राज्यों की राजधानी, बड़े शहर या महान योद्धा के नाम पर रखे जाते हैं। जैसे → INS दिल्ली, INS चेन्नई, INS कोलकाता, INS राणा आदि। युद्ध पोतों के नाम पहाड़ों, नदियों या हथियारों के नाम पर रखे जाते हैं। जैसे → INS गंगा, INS ब्रह्मपुत्र, INS तलवार आदि। लड़ाकू जलयानों के नाम निजी हथियारों के नाम पर रखे जाते हैं। जैसे → INS खुखरी, INS कृपाण, INS खंजर आदि। इसी तरह, मल्टीपरपज पेट्रोलिंग के काम आने वाले जहाजों के नाम द्वीपों के नाम पर रखे जाते हैं। जैसे → INS कालापानी, INS करुवा और INS कारनिकोबार आदि।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book