जीआई प्रमाणित घोलवड सपोटा (चीकू) से संबंधित राज्य है -

  • 1

    बिहार

  • 2

    महाराष्ट्र

  • 3

    मध्य प्रदेश

  • 4

    कर्नाटक

Answer:- 2
Explanation:-

हाल ही में जीआई प्रमाणित घोलवड सपोटा (चीकू) का निर्यात महाराष्ट्र से ब्रिटेन किया जायेगा। घोलवड सपोटा का जीआई प्रमाणीकरण महाराष्ट्र राज्य चीकू उत्पादक संघ के पास है और यह फल अपने मीठे और बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घोलवड गांव की कैल्शियम समृद्ध मिट्टी से इसमें अद्वितीय स्वाद उत्पन्न होता है। सपोटा को कई राज्यों » कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में उगाया जाता है। कर्नाटक को फल का सबसे अधिक उत्पादक माना जाता है, इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है। इसका उपयोग फलों के सलाद में, दूध या दही में मिश्रित करके, चटनी के रूप में अथवा जैम बनाने के रूप में किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में, आंध्र प्रदेश के कृष्णा और चित्तौड़ जिलों के किसानों से प्राप्त 2.5 मीट्रिक टन जीआई प्रमाणित बंगनपल्ली और सुरवर्णरेखा आम की एक खेप दक्षिण कोरिया को निर्यात की गई थी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book