हाल ही में अतिदुर्लभ फूल (जो 7 से 10 वर्षों में एक बार खिलता है) ‘कॉर्प्स फ्लावर’ स्थानीय रूप से सम्बंधित है -

  • 1

    भारत

  • 2

    मलेशिया

  • 3

    इंडोनेशिया

  • 4

    म्यांमार

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में अतिदुर्लभ फूल (जो 7 से 10 वर्षों में एक बार खिलता है) ‘कॉर्प्स फ्लावर’ खिला है। इसका वैज्ञानिक नाम अमोर्फोफैलस टाइटेनियम (Amorphophallus titanum) है। यह अति दुर्लभ पौधा हर सात से दस सालों में केवल एक बार खिलता है। इस फूल को दुनिया के सबसे बड़े फूलों में से एक माना जाता है। हालांकि, यह पौधा स्थानिक रूप से इंडोनेशिया में खिलता है, किंतु इसकी पौध को सालों से पूरे विश्व के चिड़ियाघरों, वनस्पति उद्यानों और ग्रीनहाउसों में उगाए जाता रहा है। एक औसत ‘कॉर्प्स फ्लावर’ / शव फूल का जीवनकाल लगभग तीन-चार दशक होता है। यह फूल, सड़ते हुए मांस या सड़ते हुए शव के समान तीखी बदबू के लिए जाना जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) द्वारा 2018 में एक ‘लुप्तप्राय’ पौधे के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book