हाल ही में वात्सल्य योजना (Vatsalya Yojana) की शुरुआत किस राज्य में हुई -

  • 1

    मणिपुर

  • 2

    उत्तराखंड

  • 3

    त्रिपुरा

  • 4

    हिमाचल प्रदेश

Answer:- 2
Explanation:-

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वात्सल्य योजना (Vatsalya Yojana) की घोषणा की। इस योजना की घोषणा कोविड -19 के कारण अपने माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों के लिए की गयी है। इस योजना के तहत, उत्तराखंड सरकार 21 वर्ष की आयु तक इन बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा एवं रोजगार हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी। गौरतलब है कि राज्य के ऐसे अनाथ बच्चों को 3000 रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता भी दिया जाएगा। इसके अलावा, उत्तराखंड सरकार इन अनाथों की पैतृक संपत्ति के लिए कानून भी बनाएगी जिसमें किसी को भी अपनी पैतृक संपत्ति को वयस्क होने तक बेचने का अधिकार नहीं होगा। यह जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है, उन्हें राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। हाल ही में मणिपुर मुख्यमंत्री (एन. बिरेन सिंह) द्वारा मोमा मार्केट लाँच किया गया। हाल ही में त्रिपुरा सरकार द्वारा जागृत त्रिपुरा नामक एक ऑनलाइन पोर्टल लाँच किया गया। (आत्मनिर्भर त्रिपुरा) हिमाचल सरकार द्वारा आयुष घर-द्वार कार्यक्रम शुरु किया गया। ( कोविड पॉजिटिव रोगियों को स्वस्थ्य रखने के लिये)

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book