हाल में महाराष्ट्र ने कितने किलों के लिए विश्व धरोहर स्थल के टैग की मांग की -

  • 1

    6

  • 2

    14

  • 3

    15

  • 4

    22

Answer:- 2
Explanation:-

महाराष्ट्र सरकार ने विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) का टैग पाने के लिए राज्य के 14 किलों के लिए एक अस्थायी नामांकन तैयार किया है और इसे सबमिट किया है। वे किले कौन से हैं? महाराष्ट्र में शिवनेरी किला, रायगढ़ किला, तोरणा किला, राजगढ़ किला, लोहागढ़, मुल्हेर किला, अंकाई टंकई किला, साल्हेर किला, रंगना किला, कासा किला, सिंधुदुर्ग किला, अलीबाग किला, सुवर्णदुर्ग और खंडेरी किला सहित 14 स्थानों को सूचीबद्ध किया गया है। यह सभी स्थल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। वे या तो पेशवा शासन से संबंधित हैं या मराठों और मुगलों के बीच लड़ाई से सम्बंधित हैं। कुछ किलों ने मराठा सेनानियों के लिए नौसेना या सेना के ठिकानों के रूप में भी काम किया। हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्रस्तुत 9 में से 6 स्थलों को यूनेस्को द्वारा अस्थायी सूची में शामिल कर लिया गया है। 1. महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला। 2. कर्नाटक में हायर बेनकल का महापाषाण स्थल। 3. मध्य प्रदेश में भेड़ा घाट - लम्हेटा घाट। 4. वाराणसी में गंगा घाट। 5. कांचीपुरम के मंदिर। 6. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व। इस सूची में भारत के अब तक कुल 48 स्थल शामिल किये गए हैं। विश्व विरासत स्थल → यूनेस्को की विश्व विरासत सूची (World Heritage List) में विभिन्न क्षेत्रों या वस्तुओं को अंकित किया गया है।
यह सूची यूनेस्को द्वारा वर्ष 1972 में अपनाई गई ‘विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण से संबंधित कन्वेंशन’ नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संधि में सन्निहित है।
विश्व विरासत केंद्र वर्ष 1972 में हुए कन्वेंशन का सचिवालय है।
यह पूरे विश्व में उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्यों के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण को बढ़ावा देता है।
इसमें तीन प्रकार के स्थल शामिल हैं: सांस्कृतिक, प्राकृतिक और मिश्रित।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book