हाल ही में किसे सामाजिक विज्ञान में स्पेन का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया गया -

  • 1

    अमर्त्य सेन

  • 2

    कैलाश सत्यार्थी

  • 3

    मलाला यूसुफ़ज़ई

  • 4

    नुक्लू फोम

Answer:- 1
Explanation:-

भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता, अमर्त्य कुमार सेन (Amartya Kumar Sen) को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में “प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड” (Princess of Asturias Award) से सम्मानित किया गया, जो स्पेन का शीर्ष पुरस्कार है।  अमर्त्य सेन को उनके सबसे प्रसिद्ध कार्य “Poverty and Famines” के लिए चुना गया। इस पुरस्कार में जोआन मिरो की प्रतिमा और 50,000 यूरो नकद दिए जाते हैं। जूरी ने कोविड-19 की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुरस्कार की घोषणा की। सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ इतिहास, कानून, भाषा, शिक्षण, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, भूगोल, अर्थशस्त्र आदि में शोध कार्य के लिए दिया जाता है। सेन को 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। सेन को 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें German Book Trade 2020 का शांति पुरस्कार मिला।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book