हाल ही में किस भारतीय को 2020 का अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार मिला -

  • 1

    अमर्त्य सेन

  • 2

    सी.एन.आर. राव

  • 3

    हिमंत विस्वा शर्मा

  • 4

    शाजी एन एम

Answer:- 2
Explanation:-

प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और भारत रत्न प्रोफेसर, सी.एन.आर. राव को इंटरनेशनल ईएनआई अवार्ड (International Eni Award) 2020 से सम्मानित किया गया है। इसे एनर्जी फ्रंटियर अवार्ड भी कहा जाता है। एनी अवार्ड को एनर्जी रिसर्च का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। उन्हें धातु ऑक्साइड, कार्बन नैनोट्यूब और द्वि-आयामी प्रणालियों पर उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया है। वह हाइड्रोजन ऊर्जा पर कर रहे है। वह हाइड्रोजन के भंडारण, हाइड्रोजन के फोटोकैमिकल और इलेक्ट्रोकेमिकल उत्पादन और हाइड्रोजन के सौर उत्पादन पर काम कर रहे हैं। रोम के क्विरिनल पैलेस में आयोजित एक आधिकारिक समारोह के दौरान 14 अक्टूबर 2021 को प्रोफेसर राव को ईएनआई अवार्ड्स 2020 प्रदान किया जाएगा। ऊर्जा स्रोतों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण अनुसंधान में वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए इतालवी तेल और गैस कंपनी ईएनआई द्वारा सालाना ईएनआई पुरस्कार प्रदान किया जाता है। नोट → हाल ही में अमर्त्यसेन को सामाजिक विज्ञान में स्पेन का सर्वोच्च पुरस्कार मिला। हाल ही में India Biodiversity Awards 2021 शाजी एन एम प्रदान किया गया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book