हाल ही में नवनिर्वाचित राष्ट्रपतियों के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है -
1. हाल ही में पेन्पा त्सेरिंग ने निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति बने।
2.  गिलर्मो लासो चौथे कार्यकाल के लिए सीरिया के राष्ट्रपति चुने गए।
3.  बशर अल-असद  इक्वाडोर के नये राष्ट्रपति के रुप में  चुना गया।
4. कोलिनेट माकोसो , कांगो के प्रधानमंत्री के रुप में चुने गये।

  • 1

    केवल 1 & 3 सही हैं

  • 2

    केवल 2 & 4 सही है

  • 3

    केवल 1 & 4 सही है

  • 4

    उपरोक्त सभी सही है

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में पेन्पा त्सेरिंग ने निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति बने।  पेन्पा त्सेरिंग निर्वासित तिब्बती सरकार के मुख्यालय धर्मशाला में शपथ ली। निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति को सिक्योंग कहा जाता है।  राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने लोबसंग सांगे के जगह ली है। तिब्बत की निर्वाचित संसदीय सरकार है, जो हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बेस्ड है। इसकी स्थापना 28 अप्रैल, 1959 को हुई थी। इसकी एक न्यायायिक शाखा, विधायी शाखा और कार्यकारी शाखा है। बशर अल-असद (Bashar al-Assad) को युद्ध से तबाह सीरिया में चौथे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया था, हालांकि आरोप लगाये जा रहे हैं चुनाव “न तो स्वतंत्र और न ही निष्पक्ष” थे। बशर अल-असद एक सीरियाई राजनेता, जो 2000 से सीरिया के 19वें राष्ट्रपति हैं, अपने पिता के उत्तराधिकारी हैं जिन्होंने 1971 से 2000 तक अपनी सेवाए दी। सीरिया पश्चिमी एशिया में स्थित है। यह पश्चिम में भूमध्य सागर, उत्तर में तुर्की, पूर्व में इराक, दक्षिण में जॉर्डन और दक्षिण-पश्चिम में इज़राइल और लेबनान के साथ सीमा साझा करता है।  सीरिया एक एकात्मक गणराज्य है जिसमें 14 गवर्नरेट शामिल हैं। यह संयुक्त राष्ट्र और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का सदस्य है।  अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन ने नवंबर 2011 में सीरिया को निलंबित कर दिया था। नोट → बशर अल-असद  चौथे कार्यकाल के लिए सीरिया के राष्ट्रपति चुने गए। गिलर्मो लासो इक्वाडोर के नये राष्ट्रपति के रुप में  चुना गया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book