हाल ही में किस संस्था के प्रमुखों के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है -

  • 1

    RAW

  • 2

    IB

  • 3

    CBI

  • 4

    1 व 2 दोनों

Answer:- 4
Explanation:-

हाल ही में केंद्र सरकार ने रॉ (R&AW) के प्रमुख सामंत कुमार गोएल और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के प्रमुख अरविन्द कुमार को एक वर्ष का कार्य विस्तार दिया गया है। अनुसन्धान एवं विश्लेषण विंग (Research and Analysis Wing (R&AW) भारत की विदेशी इंटेलिजेंस एजेंसी है। इस एजेंसी का काम विदेशी इंटेलिजेंस इकठ्ठा करना और भारतीय सामरिक हितों के लिए कार्य करना है। यह भारत के परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा में भी शामिल है।  रॉ का गठन 21 सितम्बर, 1968 को हुआ था, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। रॉ का आदर्श वाक्य धर्मो रक्षति रक्षितः है। इंटेलिजेंस ब्यूरो घरेलु इंटेलिजेंस, आंतरिक सुरक्षा के लिए कार्य करने वाली एजेंसी है। इसका गठन 1887 में हुआ था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका आदर्श वाक्य “जागृतं अहर्निशं” है। यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निर्देशक अरविन्द कुमार हैं। नोट → CBI का महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को बनाया गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book