हाल ही में किस मंत्रालय ने YUVA- Prime Minister’s Scheme for Mentoring Young Authors लांच किया है –

  • 1

    उर्वरक एवं रसायन मंत्री

  • 2

    केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय

  • 3

    सूचना & प्रौद्योगिकी मंत्रालय

  • 4

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

Answer:- 2
Explanation:-

हाल ही में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने YUVA- Prime Minister’s Scheme for Mentoring Young Authors लांच की है।
यह दुनिया भर में भारत और भारतीय लेखन को भी प्रदर्शित करेगा।
YUVA का अर्थ है “Young, Upcoming and Versatile Authors” । 
यह योजना युवा लेखकों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। 
जनवरी, 2021 में प्रधानमंत्री के मन की बात में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखने के लिए युवा पीढ़ी का आह्वान किया गया था। 
YUVA India@75 प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है, जो स्वतंत्रता सेनानी, अनसंग हीरोज, अज्ञात और सहित विषयों पर लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को लाने का प्रयास करता है।
इस योजना को शिक्षा मंत्रालय के तहत “नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया” द्वारा लागू किया जाएगा। 
संस्कृति और साहित्य के आदान-प्रदान के लिए विभिन्न भाषाओं में पुस्तकों का अनुवाद किया जाएगा।
युवा योजना के तहत, एक अखिल भारतीय प्रतियोगिता द्वारा कुल 75 लेखकों का चयन किया जाएगा।
 विजेताओं की घोषणा 15 अगस्त 2021 को की जाएगी। 
युवा विजेता लेखकों को पांडुलिपियां तैयार करने के लिए प्रख्यात लेखकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के अवसर पर जनवरी 2022 में प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।
Note – 
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री – रमेश पोखरियाल निशंक
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय – स्मृति ईरानी
उर्वरक एवं रसायन मंत्री – डी. वी. सदानंद गौड़ा

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book