हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूरोप में किस युद्ध अभ्यास को आयोजित कर रहा है -

  • 1

    Steadfast Defender 21 

  • 2

    पैसेज एक्सरसाइज 

  • 3

    TROPEX 21

  • 4

    ‘सी विजिल-21

Answer:- 1
Explanation:-

रूस के साथ तनाव बढ़ने पर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूरोप में “Steadfast Defender 21 War Games” सैन्य अभ्यास आयोजित कर रहा है, जो पूरे अटलांटिक, यूरोप और काला सागर क्षेत्र में हो रहे हैं।
इस युद्ध अभ्यास में नाटो सैनिक, युद्धपोत और दर्जनों विमान भाग ले रहे हैं। 
Steadfast Defender 21
अपने किसी एक सदस्य पर हमला होने पर जवाबी कार्यवाई करने के उद्देश्य से इस युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। 
यह अमेरिका से सैनिकों को तैनात करने के लिए नाटो की क्षमता का परीक्षण करना चाहता है।
यह युद्ध अभ्यास यूक्रेन के साथ सीमा क्षेत्र में हजारों सैनिकों को भेजने के रूस के फैसले के बाद शुरू किया गया है। इसने सैन्य गठबंधन पर चिंता जताई है जिसने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूसी सैनिकों द्वारा अधिग्रहण के बाद अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खर्च पहल शुरू की थी।
नाटो के अनुसार, यह सैन्य अभ्यास विशेष रूप से रूस को लक्षित नहीं करते हैं।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) :- 
यह 30 यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी देशों का एक अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन है। 
इस संगठन का मुख्यालय बेल्जियम में है।
नाटो (North Atlantic Treaty Organization – NATO) उत्तरी अटलांटिक संधि को लागू करता है जिस पर 1949 में हस्ताक्षर -किए गए थे। 
नाटो में सामूहिक रक्षा की एक प्रणाली शामिल है जिसमें स्वतंत्र सदस्य देश आपसी रक्षा प्रदान करते हैं यदि किसी सदस्य पर बाहरी पार्टी द्वारा हमला किया जाता है।
नोट :- 
‘सी विजिल-21’ किस देश का एक रक्षा अभ्यास है – भारत
भारतीय नौसेना द्वारा युद्धाभ्यास TROPEX 21 आयोजित किया गया है, यह है - द्विवार्षिक युद्धाभ्यास
किन देशों के मध्य पैसेज एक्सरसाइज किया गया - भारत और इंडोनेशिया

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book