निम्न में से कौन एवरेस्ट पर चढ़ने वाले एशिया के पहले दृष्टिहीन व्यक्ति बनें -

  • 1

    तेनजिंग नोरगे

  • 2

    त्सांग यिन-हंग

  • 3

    झांग होंग

  • 4

    प्रियंका मोहिते

Answer:- 3
Explanation:-

चीनी नागरिक 46 वर्षीय झांग होंग एशिया के पहले दृष्टिहीन व्यक्ति हैं, जिन्होंने नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की है। दुनिया के अब तक तीन दृष्टिहीन पर्वतारोही इस चोटी पर पहुंच पाए हैं। झांग ने 24 मई को तीन गाइडों के साथ 8849 मीटर ऊंची चोटी तक पहुंचकर यह सफलता हासिल की। चीन के दक्षिण पश्चिम स्थित शहर चोंगकिंग में जन्मे झांग ग्लूकोमा से दृष्टि जाने के बाद भी हिम्मती पर्वतारोही हैं। हिमालय और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी कई नामों से जाना जाता है। नेपाल में इसे सगरमाथा (आकाश या स्वर्ग का भाल), संस्कृत में देवगिरी और तिब्बती में चोमोलुंगमा (पर्वतों की रानी) कहते हैं। 72 किलोमीटर लंबा  सियाचिन हिमनद विश्व का दूसरा सबसे लंबा हिमनद है। Exam Special Facts → एवरेस्ट पर्वत पर पहली चढाई एडमंड हिलारी और तेनजिंग नोरगे ने की थी। एडमंड हेलेरी जो की न्यूजीलैंड के थे और तेनजिंग नोरगे जो कि नेपाल के थे, उन्होंने 29 मई 1953 को एवरेस्ट पर फतह की थी। एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल बनी। प्रियंका मोहिते नेपाल की किस चोटी को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयीं है - माउंट अन्नपूर्णा त्सांग यिन-हंग (Tsang Yin-hung) ने एवरेस्ट की सबसे तेज चढ़ाई का रिकॉर्ड तोड़ा, यह संबंधित है - हांगकांग 75 वर्षीय आर्थर मुइर 2009 में 67 साल की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने वाले बिल बर्क के रिकॉर्ड को तोड़कर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाले सबसे उम्रदराज अमेरिकी बन गए। पहले पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचने की पुष्टि की » एडमंड हिलेरी (न्यूजीलैंड) और तेनजिंग नोर्गे (नेपाल) शिखर पर पहुंचने की पुष्टि करने वाली पहली महिला » जुंको ताबेई (जापान) शिखर तक सबसे अधिक बार पहुंचने के लिए » कामी रीता शेरपा (नेपाल) द्वारा 24 बार शिखर पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति » युइचिरो मुउरा उम्र 80 साल, 224 दिन (जापान) शिखर पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति » जॉर्डन रोमेरो उम्र 13 साल, 10 महीने, संयुक्त राज्य अमेरिका से 10 दिन शिखर पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की » मालावत् पूर्ण उम्र 13 साल 11 महीने (भारत)

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book