हाल ही में नासा किस जीव को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजने की योजना बना रहा है -

  • 1

    वाटर बियर

  • 2

    जेली फिश

  • 3

    बंदर

  • 4

    सांप

Answer:- 1
Explanation:-

नासा (NASA) विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों के संचालन के लिये बेबी स्क्विड्स और टार्डिग्रेड्स (Baby Squids and Tardigrades- जिसे वाटर बियर भी कहा जाता है) को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) में भेजने की योजना बना रहा है। ये दोनों जंतु अलग-अलग वैज्ञानिक अध्ययनों का हिस्सा हैं। स्पेसफ्लाइट के वातावरण में टार्डिग्रेड्स (वाटर बियर) का व्यवहार। टार्डिग्रेड पृथ्वी पर उच्च दबाव, तापमान और विकिरण जैसी चरम परिस्थितियों में अपने आप को बनाए रख सकते हैं। सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण का स्क्विड और लाभकारी रोगाणुओं के बीच संबंधों पर प्रभाव। स्क्विड उमामी (UMAMI- पशु-सूक्ष्मजीव के बीच परस्पर क्रिया पर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण की समझ) इस अध्ययन का एक हिस्सा है जो लाभकारी रोगाणुओं और उनके पशु होस्ट के बीच परस्पर क्रिया पर स्पेसफ्लाइट के प्रभावों की जाँच करता है। पृथ्वी पर यह जानवरों और लाभकारी रोगाणुओं के बीच जटिल संबंधों को बचाने और यहाँ तक कि बेहतर मानव स्वास्थ्य तथा कल्याण सुनिश्चित करने के तरीके खोजने में मदद करेगा। यह अंतरिक्ष एजेंसियों की लंबी अवधि के मिशनों पर पड़ने वाले प्रतिकूल होस्ट-सूक्ष्मजीव परिवर्तनों से अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का बेहतर उपाय विकसित करने में मदद करेगा। टार्डिग्रेड्स पर किये गए अध्ययन से शोधकर्त्ताओं को उनकी कठोरता का करीब से अध्ययन करने और संभवतः उन जीनों की पहचान करने का अवसर मिलेगा जो इन्हें अत्यधिक लचीला बनाते हैं। यह अध्ययन सुरक्षित तथा लंबी अंतरिक्ष उड़ानों में मदद करेगा। इसी तरह ज़ेब्राफिश (Zebrafish) पर हाल के एक शोध ने प्रदर्शित किया कि कैसे प्रेरित शीतनिद्रा अंतरिक्ष उड़ान के दौरान अंतरिक्ष के तत्त्वों, विशेषकर विकिरण से मनुष्यों की रक्षा कर सकती है। Exam Special Facts → हाल ही में चीन ने अपने स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन का एक मानव रहित मॉड्यूल लॉन्च किया जिसे वर्ष 2022 के अंत तक पूरा करने की उसकी योजना है। निम्न में से किस देश का जुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंलग ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है - चीन हाल ही में NASA के अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब ने किस ग्रह से एक प्राकृतिक रेडियो सिग्नल की खोज की है - शुक्र अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी महिला को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है - भव्या लाल किस देश के Space Force ने SBRIS Geo-5 मिसाइल वार्निंग सेटेलाइट लांच किया - यूनाइटेड लॉन्च एलायंस

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book