निम्नलिखित में से सत्य कथन है - कथन 1. भारत का प्रति व्यक्ति CO2 उत्सर्जन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है। कथन 2. भारत का 2030 तक 450 गीगावाट का अक्षय ऊर्जा लक्ष्य है। कथन 3. हाल ही में UN Trade Forum 2021 का आयोजन किया गया।

  • 1

    कथन 1 और 2 सही है।

  • 2

    कथन 2 और 3 सही है।

  • 3

    कथन 1और 3 सही है।

  • 4

    कथन 1, 2 और 3 सही है।

Answer:- 4
Explanation:-

UN Trade Forum 2021 में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है, भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है। भारत का 2030 तक 450 गीगावाट का अक्षय ऊर्जा लक्ष्य है।  यह सतत विकास और सतत विकास लक्ष्यों पर संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है । उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि, जलवायु न्याय की रक्षा की जानी चाहिए और विकसित देशों को एक सतत जीवन शैली लाने के लिए अपने उपभोग के पैटर्न पर पुनर्विचार करना चाहिए। मंत्री के अनुसार, भारत ने स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, वनीकरण और जैव-विविधता पर कई कदम उठाए हैं। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) और आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (Disaster Resilient Infrastructure) जैसी वैश्विक पहलों को भी प्रोत्साहित किया है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार मंच (UN Trade Forum):- एक समृद्ध, समावेशी और सतत दुनिया प्राप्त करने के लिए व्यापार का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस पर बातचीत के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यापार मंच की स्थापना की गई थी। सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals – SDG):- सतत विकास लक्ष्य 17 परस्पर जुड़े वैश्विक लक्ष्यों का संग्रह है, जिन्हें सभी के लिए बेहतर और अधिक सतत भविष्य प्राप्त करने के लिए तैयार किया गया है।  सतत विकास लक्ष्य की स्थापना 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी ।  इन लक्ष्यों को 2030 तक हासिल करने का प्रयास किया जायेगा। सतत विकास लक्ष्य को “2030 एजेंडा” नामक संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में शामिल किया गया है। Study91 Special Current Affairs Fact → UN Trade Forum 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हाल ही में किस संगठन ने चीन को वैश्विक सुरक्षा चुनौती घोषित किया - नाटो (NATO) चीन के Belt and Road Initiative का मुकाबला करने के लिए  किसने Build Back Better World (B3W) लॉन्च किया- G7 चर्चा में रहा Operation Trojan Shield क्या है » अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन किसने भारत के MSME क्षेत्र के लिए 50 करोड डॉलर के सहायता कार्यक्रम को स्‍वीकृति दी » IBRD हाल ही में सेनकाकू द्वीप को लेकर किन दो देशों में विवाद बढ़ा » चीन - जापान हाल ही में अफ्रीकी संघ ने किस देश को निलंबित कर दिया » माली हाल ही में किस देश ने कृत्रिम द्वीप के निर्माण के लिए मंजूरी दिया » डेनमार्क हाल ही में किस देश ने कृत्रिम सूरज रिएक्टर बनाया » चीन हाल ही में चर्चित ईगल एक्ट (EAGLE Act) किस देश से संबंधित है » अमेरिका

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book