निम्नलिखित में से असत्य कथन है - कथन 1. हाल ही में 'दक्षिणी महासागर' को विश्व के पाँचवें महासागर के रूप में मान्यता दी है। कथन 2. IHO ने वर्ष 1937 में 'दक्षिणी महासागर' को अंटार्कटिका के आसपास के जल के एक अलग भाग के रूप में मान्यता दी थी। कथन 3. भारत International Hydrographic Organization- IHO का सदस्य नहीं है। कथन 4. दक्षिणी महासागर एकमात्र ऐसा महासागर है जो 'तीन अन्य महासागरों (प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर) को छूता है।

  • 1

    केवल 3 गलत है।

  • 2

    केवल 2 गलत है।

  • 3

    केवल 1 गलत है।

  • 4

    केवल 4 गलत है।

Answer:- 1
Explanation:-

हाल ही में विश्व महासागर दिवस (8 जून) के अवसर पर नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका ने 'दक्षिणी महासागर' को विश्व के पाँचवें महासागर के रूप में मान्यता दी है। इंटरनेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑर्गनाइज़ेशन (International Hydrographic Organization- IHO) ने भी वर्ष 1937 में 'दक्षिणी महासागर' को अंटार्कटिका के आसपास के जल के एक अलग भाग के रूप में मान्यता दी थी लेकिन वर्ष 1953 में इसे निरस्त कर दिया था।  अन्य चार महासागर हैं → अटलांटिक, प्रशांत, भारतीय और आर्कटिक महासागर। अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन एक अंतर-सरकारी परामर्शदाता और तकनीकी संगठन है जिसे वर्ष 1921 में नेविगेशन की सुरक्षा एवं समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा का समर्थन करने के लिये स्थापित किया गया था, भारत भी IHO का सदस्य है। दक्षिणी महासागर सीधे अंटार्कटिका को घेरता है, जो ड्रेक पैसेज और स्कोटिया सागर को छोड़कर महाद्वीप के समुद्र तट से 60 डिग्री दक्षिण अक्षांश तक फैला हुआ है। दक्षिणी महासागर एकमात्र ऐसा महासागर है जो 'तीन अन्य महासागरों (प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर) को छूता है। Study91 Special Current Affairs Fact → हाल ही में किस महासागर को विश्व के पाँचवें महासागर के रूप में मान्यता मिली है - दक्षिणी महासागर हाल ही में किसने ऑपरेशन ओलिविया शुरू किया - तटरक्षक बल ने हाल ही में चर्चा में रहा पक्के टाइगर रिजर्व कहां स्थित है - अरूणाचल प्रदेश हाल ही में किसे असम का सातवां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया - देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान हाल ही में किस सागर में ‘सी स्‍नॉट’ का प्रकोप देखा गया » मरमारा सागर, काला सागर, एजियन सागर हिमालय, काराकोरम और हिंदू कुश पर्वत श्रृंखलाओं पर किसके प्रभाव पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है » ब्लैक कार्बन हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश द्वारा ओलावृष्टि रोधी बंदूक परीक्षण किया गया » हिमाचल प्रदेश हाल ही में असम का छठा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया » रायमोना राष्ट्रीय उद्यान हाल ही में भारत ने कब तक 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लेगा » 2025 भारत का वन और वृक्ष आवरण बढ़कर कितना हो गया » 24.56% हाल ही में ज्वालामुखी माउंट मेरापी में विस्फोट हुआ, यह स्थित है » इंडोनेशिया

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book