प्रथम सदी ईसवी में वैष्णव धर्म का प्रचार भारत से बाहर कंबोडिया में हुआ। पूर्व मध्यकाल में कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर, विष्णु का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है।
विष्णु का तमिल नाम तिरुमल है। तमिल प्रदेश का प्राचीन देवता मुरुमन था, बाद में उसका नाम सुब्रह्मणियम पड़ा और उसका सम्बन्ध स्कन्द कार्तिकेय से जोड़ा गया। ‘बीरबल’ दाहसंस्कार के बाद उस पर स्थापित प्रस्तर स्तम्भों को कहा जाता था। तमिल साहित्य में ‘तिरुमल’ शब्द का प्रयोग विष्णु के लिए किया गया है।
कृष्ण के प्राचीनतम संदर्भ छान्दोग्य उपनिषद् में पाये गये हैं। यह प्राचीनतम उपनिषद् है। इसमें देवकी पुत्र कृष्ण और उनके गुरु घोर अंगिरस का उल्लेख है। कृष्ण को वृष्णि अथवा शाश्वत वंशी बताया गया है।
गुप्त सम्राटों का काल वैष्णव (हिन्दू या ब्राह्मण) धर्म की उन्नति के लिये प्रख्यात है। गुप्त शासक ‘परम्परागत’ की उपाधि धारण करते थे। उन्होंने वैदिक यज्ञों का अनुष्ठान किया। गुप्तकाल में हिन्दू धर्म से सम्बन्धित अनेक मंदिरों का उल्लेख मिलता है।
विष्णु की प्राचीनतम प्रतिमा मथुरा से प्राप्त है। पहली शताब्दी ई. में मथुरा के समीप मोरा से प्राप्त एक लेख में उल्लिखित है कि तोषा नामक महिला ने पाँच वृष्णि वीरों के प्रतिमाओं की पूजा की। ये पाँच वृष्णि वीर थे - वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न, अनिरुद्ध और साम्ब।
तमिल प्रदेश में वैष्णव धर्म का प्रचार-प्रसार आलवार संतों द्वारा किया गया। आलवार संतों की संख्या 12 बतायी गयी है। आलवारों में मात्र एक महिला संत आंडाल या कोदई थी। विष्णु के प्रति अपनी अपरिमित भक्ति के कारण उसने स्वप्न में उनके साथ विवाह होते हुए देखा।
भागवत धर्म के प्रवर्तक कृष्ण का प्राचीनतम उल्लेख छान्दोग्य उपनिषद् में मिलता है। इसी उपनिषद् में उनके गुरु का नाम घोर अंगिरस बताया गया है। कृष्ण का उल्लेख दो रुपों-देवकी पुत्र एवं गोपीकृष्ण के रुप में मिलता है। छान्दोग्य उपनिषद् में ही सर्वप्रथम कृष्ण को देवकी पुत्र कहा गया है। गोपीकृष्ण का उल्लेख प्रारम्भिक तमिल कविताओं में मिलता है। जैन परम्परा के अनुसार वासुदेव कृष्ण 22 वें तीर्थंकर अरिष्टनेमि के समकालीन थे।
अवतारवाद का प्रथम उल्लेख भागवत गीता में मिलता है। इसमें विष्णु के दश अवतारों का उल्लेख है। जिसमें दशवां अवतार कल्कि के रुप में होना बाकी है, यद्यपि अमर कोश एवं गीतगोबिन्द में विष्णु के 39 अवतारों का वर्णन है। इन अवतारों के माध्यम से ही भिन्न देवताओं जैसे - परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध आदि को भागवत धर्म में समाहित किया गया है।
चोलों का शासनकाल अपने कांसे की मूर्तियों के लिए विख्यात है। तमिलनाडु के तंजौर अभिलेख में अनेक कांसे की मूर्तियों के समूहों का उल्लेख है। तमिलनाडु से नृत्यरस नटराज (शिव) की अनेक मूर्तियां प्राप्त हैं। इन मूर्तियां में चार कोण प्राप्त होते हैं।
मेगस्थनीज ने इंडिका में लिखा है कि जोबारेस (यमुना) नदी के किनारे स्थित शौरसेनोई जाति के लोग हेराक्लीज और डायनोसिस की पूजा करते थे। हेराक्लीज की पहचान कृष्ण से जबकि डायनोसिस की पहचान शिव से की जाती है।