SCIENCE PET Exam Important Quiz Practice - 12

01. निम्न में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है-

  • 1

    तापमान के बढ़ने पर वायु में ध्वनि का वेग बढ़ता है।

  • 2

    वायु में ध्वनि वेग दाब पर निर्भर नहीं करता है।

  • 3

    आर्द्रता के बढ़ने पर वायु में ध्वनि वेग कम हो जाता है।

  • 4

    आयाम तथा आवृत्ति के परिवर्तन से वायु में ध्वनि वेग प्रभावित नहीं होता।

02. यदि हवा का तापमान बढ़ता है तो उसकी जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता-

  • 1

    घटती है।

  • 2

    बढ़ती है।

  • 3

    पहले घटती है पुन: बढ़ती है।

  • 4

    कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

03. शीत कोष्ठ में भंडारित फल अधिक समय तक चलते हैं क्योंकि-

  • 1

    सूर्य की रोशनी नहीं पड़ने दी जाती है।

  • 2

    पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता बढ़ा दी जाती है।

  • 3

    श्वसन की दर घटा दी जाती है।

  • 4

    आर्द्रता बढ़ जाती है।

04. जलयुक्त गिलास में तैरता हुआ बर्फ का टुकड़ा जब पिघलता है, तो पानी का स्तर -

  • 1

    नीचे गिरेगा

  • 2

    ऊपर उठेगा

  • 3

    वही रहेगा

  • 4

    नीचे गिरना या ऊपर उठना पानी के तापक्रम पर निर्भर करेगा

05. निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है-

  • 1

    एयरकंडीशनर और एयर-कूलर दोनों तापक्रम नियंत्रित करते हैं।

  • 2

    एयरकंडीशनर और एयर-कूलर दोनों आर्द्रता नियंत्रित करते हैं।

  • 3

    एयरकंडीशनर आर्द्रता नियंत्रित करता है परंतु एयर-कूलर आर्द्रता नियंत्रित नहीं करता है।

  • 4

    दोनों वायु की गति नियंत्रित करते हैं।

06. कमरे को ठंडा किया जा सकता है-

  • 1

    पानी के बहने से

  • 2

    संपीडित गैस को छोड़ने से

  • 3

    रसोई गैस से

  • 4

    ठोस को पिघलाने से

07. बादल आच्छादित रातें स्वच्छ आकाश वाली रातों से अधिक ग्रम होती हैं, क्योंकि-

  • 1

    बादल पृथ्वी तथा हवा में ऊष्मा का विकिरण रोकते हैं।

  • 2

    बादल दिन में सूर्य की रोशनी को ग्रहण करते हैं और रात को गर्मी का विकिरण करते हैं।

  • 3

    बादल वातावरण को आर्द्र बनाते हैं तथा ऊष्मा उत्पन्न करते हैं।

  • 4

    बादल हवा की गति को अवरूद्ध करके उष्णता उत्पन्न करते हैं।

08. वायुमंडल हमारे ऊपर बहुत अधिक दबाव डालता है, परंतु हम इसका अनुभव नहीं करते हैं, क्योंकि-

  • 1

    हमारा रक्त वायुमंडल के दबाव से कुछ अधिक दबाव डालता है।

  • 2

    हम इसके अभ्यस्त हैं।

  • 3

    हमारी हड्डियाँ काफी मजबूत हैं और इस दबाव को सहन कर सकती है।

  • 4

    हमारे सिर का सतही क्षेत्रफल बहुत छोटा है।

09. गर्म मौसम में पंखा चलने से आराम महसूस होता है, क्योंकि :-

  • 1

    पंखा ठंडी हवा देता है।

  • 2

    हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है।

  • 3

    हमारे शरीर से अधिक ऊष्मा विकरित होती है।

  • 4

    हवा की संवाहकता बढ़ जाती है।

10. डेजर्ट कूलर द्वारा शीतलन किस पर आधारित है-

  • 1

    उष्ण वायु प्रतिस्थापन

  • 2

    वायु निर्जलीकरण

  • 3

    वाष्पन शीतलन

  • 4

    वायु पुनर्जलीकरण

Page 1 Of 5
Test
Classes
E-Book