निम्न में से किस स्थिति में अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है -

  • 1

    जहाँ शब्दों की पुनरावृत्ति होती है

  • 2

    किसी वाक्यांश या उपवाक्य को अलग करने के लिए

  • 3

    जहाँ किसी व्यक्ति को सम्बोधित किया जाए

  • 4

    उपर्युक्त सभी में

Answer:- 4
Explanation:-

अल्पविराम (,) (Comma) → अल्पविराम का अर्थ है – ‘बहुत कम समय के लिए रुकना’।
अल्पविराम का प्रयोग निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है –
(क) एक ही प्रकार के कई शब्दों का प्रयोग होने पर प्रत्येक शब्द के बाद अल्पविराम लगाया जाता है, लेकिन अन्तिम शब्द के पहले ‘और’ का प्रयोग होता है।
उदाहरण →    राम, श्याम, मोहन और रहीम बाजार गये।
(ख) हाँ, सचमुच, बस, अतः, वस्तुतः अच्छा, नहीं आदि जैसे शब्दों के पश्चात भी अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    हाँ, कल मैं जाऊँगा।
    नहीं, यह काम नहीं हो सकता।
(ग) जहाँ किसी व्यक्ति को सम्बोधित किया जाए, वहाँ अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    राधा, कल से स्कूल जाना है।
(घ) शब्द-युग्मों में अलगाव दिखाने के लिए अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    लाल और पीला, कल और आज, आदि।
(ङ) किसी वाक्यांश या उपवाक्य को अलग करने के लिए भी अल्पविराम का प्रयोग होता है।
उदाहरण →    सन्दीप विद्यालय जाता है, पर पढ़ता नहीं है।
(च) किसी पत्र में अभिवादन और समापन में अल्पविराम का प्रयोग होता है।
उदाहरण →    आदरणीय पिताजी, प्रणाम।
    भवदीय, मान्यवर आदि।
(छ) जहाँ शब्दों की पुनरावृत्ति होती है, वहाँ अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    सुनो, सुनो, पिताजी बाजार जा रहें हैं।
(ज) जहाँ वाक्य के बीच में लेकिन, किन्तु परन्तु और, इसलिए, क्योंकि, अतः, आदि अव्ययों का प्रयोग होता है, वहाँ अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    अजय ने परिश्रम किया, इसलिए परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ।
(झ) जब वाक्य में किसी व्यक्ति या वस्तु की विशेषता किसी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के द्वारा बतानी हो, तो वहाँ अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    मेरा मित्र, जो एक डॉक्टर है, लंदन गया है।
(ञ) क्रियाविशेषण वाक्यांशों के बाद भी अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    भगवान बुद्ध ने, मायावी जगत् के दुःख को देखकर, तप प्रारम्भ किया।
(ट) किसी कथन के उद्धरण से पूर्व भी अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    सुभाषचन्द्र बोस जी ने कहा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजीदी दूँगा।”
(ठ) अंकों को लिखते समय भी अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    1, 2, 3, 4, एक, दो, तीन, चार आदि।
(ड) मिश्रित वाक्यों के आश्रित वाक्यों को अलग करने के लिए अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    यदि शुभम आता, तो अवश्य कार्य हो जाता।
(ढ) तारिख के साथ महीने का नाम लिखने के बाद तथा सन् लिखने से पहले अल्पविराम का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण →    15 अगस्त, 1947 ई. को भारत स्वतंत्र हुआ।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book