निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए - देश की हित चिंता में जिसने शरीर पर थोड़े-से वस्त्र रखना ही अपना कर्त्तव्य समझा और जो क्षीणकाय होकर भी महान आत्मा का स्वामी थी, उस मोहनदास करमचन्द्र गांधी को हमारा नमस्कार हो। वहीं महात्मा था, वही राष्ट्रपिता था। नये भारत के निर्माण जो कार्य उन्होंने किया, वह स्वर्णाक्षरों में लिखा हुआ है। उस महान् आत्मा की भौतिक देह पिस्तौल की गोलियों से 30 जनवरी, 1948 को समाप्त हो गई। सत्य, अहिंसा के पुजारी उस महात्मा को हमारा प्रणाम है। गांधी जयंती गांधी का जन्मदिवस है। यह प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। महान आत्मा का स्वामी कौन है -

  • 1

    मोहनदास

  • 2

    करमचन्द्र

  • 3

    मोहनदास करमचन्द्र गांधी

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

मोहनदास करमचन्द्र गांधी महान आत्मा के स्वामी थे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book