समय का आदर करना ही उसका सदुपयोग करना है। जो व्यक्ति समय की सही कीमत जान लेता है, वही जीवन में सफलता प्राप्त कर पाता है। यह धन से भी अधिक महत्वपूर्ण है। धन खाने पर वापस पाया जा सकता है परन्तु बीता हुआ समय नहीं लौटाया जा सकता है। छात्रों के जीवन में इसका अधिक महत्त्व है। जो छात्र इस उम्र में समय की कद्र करना सीख जाते हैं, वह भविष्य में तरक्की की ऊंचाईयों को छू लेते हैं। चाणक्य, गाँधी जी, अशोक आदि ने समय का सदुपयोग कर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए। जीवन का प्रत्येक क्षण भविष्य का निर्माता है। जो लोग इसके महत्त्व को नहीं। समझ पाते, वे केवल हाथ मलते रह जाते हैं। हम चाहे विश्राम कर लें। परतु समय कभी विश्राम नहीं करता। समय के प्रति सजगता मानव जीवन के लिए उपयोगी है। अतः छात्रों को समय की कीमत पहचानकर इसका सार्थक उपयोग करना चाहिए। छात्रों के लिए समय का सदुपयोग अधिक आवश्यक क्यों है?

  • 1

    जो इसकी महत्ता समझते है वह सफल होते है।

  • 2

    सदुपयोग करने से सदा विफल होते हैं।

  • 3

    कभी भी सफल नहीं होते हैं।

  • 4

    सदा पीछे रहते हैं।

Answer:- 1
Explanation:-

छात्रों के जीवन में समय का अधिक महत्व है, जो छात्र इस उम्र में समय की कद्र करना सीख जाते हैं, वह भविष्य में तरक्की की ऊँचाइयों को छू लेते हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book