प्रांतों में द्वैध शासन प्रणाली किसअधिनियम के अंतर्गत लागू की गयी थी -

  • 1

    1935 

  • 2

    1892 

  • 3

    1909 

  • 4

    1919 

Answer:- 4
Explanation:-

1919 के अधिनियम के तहत प्रांतो में द्वैध शासन पहली बार लागू किया गया 1919 के अधिनियम को मांटेग्यू चेम्सफोर्ट सुधार के भी नाम से जानते है। इसी अधिनियम के तहत पहली बार उत्तरदायी शासन शब्द का स्पष्ट प्रयोग किया गया प्रान्तों में आंशिक उत्तरदायी शासन तथा द्वैध शासन की स्थापना की गई इसी अधिनियम के तहत पृथक निर्वाचन प्रणाली का दायरा बढ़ाकर सिक्खों तक लागू कर दिया गया। इसी अधिनियम के तहत पहली बार महिलाओं को भी मतदान करने का अधिकार दिया गया। इसी अधिनियम द्वारा पहली बार भारत में लोकसेवा आयोग का गठन हुआ साथ ही पहली बार लोक लेखा तथा वित्त समिति का गठन किया गया। इसी अधिनियम के तहत प्रान्तीय विषयों को दो भागों में बाँटा गया आरक्षित तथा हस्तान्तरित आरक्षित विषय का प्रशासन गवर्नर जनरल अपने उन पार्षदों की सहायता से करता था। जिन्हें वह मनोनीत करता था तथा हस्तान्तरित विषयों का प्रशासन निर्वाचित सदस्यों के द्वारा होता था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book