जनगणना 2021 की थीम क्या है -

  • 1

    “जन भागीदारी से जनकल्याण”

  • 2

    "जनसंख्या का विकास एवं उसका कल्याण"

  • 3

    "जनसंख्या एक धन है"

  • 4

    "हम दो हमारे दो"

Answer:- 1
Explanation:-

जनगणना देश में नागरिकों के लिये योजना बनाने हेतु आधार प्रदान करती है। वर्ष 2021 की जनगणना देश की 16वीं और स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना होगी। भारत की जनगणना प्रकिया विश्व में अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजना है। जनगणना 2021 का विषय (थीम) “जन भागीदारी से जनकल्याण” है। जनगणना 2021 के पहले चरण में वर्ष 2020 में अप्रैल से सितंबर तक प्रगणक (जनगणनाकर्मी) घरों की सूची (House Listing) और उसमें रहने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों के (Housing Census) आँकड़े एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही असम को छोड़ कर देश के अन्य सभी राज्यों में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने का काम भी किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण 9-28 फरवरी, 2021 तक पूरे देश में जनगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book