प्रेम की भाषा शब्द रहित है। नेत्रों की, कपोलों की मस्तक की भाषा भी शब्द-रहित है। जीवन का तत्व भी शब्द से परे है। सच्चा आचरण-प्रभाव, शील, अचल-स्थिति-संयुक्त आचरण-न तो साहित्य के लंबे व्याख्यानों से गठा जा सकता है न वेद की श्रुतियों के मीठे उपदेश से, न अंजील से, न कुरान से, न धर्मचर्चा से, न केवल सत्संग से। जीवन के अरण्य में घुसे हुए पुरूष के हृदय पर प्रकृति और मनुष्य के जीवन के मौन व्याख्यानों के यत्न से सुनार के छोटे हथौड़े की मंद-मंद चोटों की तरह आचरण का रूप प्रत्यक्ष होता है। ‘अरण्य’ का शाब्दिक अर्थ होता है -

  • 1

    वृक्ष

  • 2

    जंगल

  • 3

    उपवन

  • 4

    पुष्प

Answer:- 2
Explanation:-

‘अरण्य’ का शाब्दिक अर्थ - जंगल, कानन, विपिन तथा कान्तार होता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book