प्रेम की भाषा शब्द रहित है। नेत्रों की, कपोलों की मस्तक की भाषा भी शब्द-रहित है। जीवन का तत्व भी शब्द से परे है। सच्चा आचरण-प्रभाव, शील, अचल-स्थिति-संयुक्त आचरण-न तो साहित्य के लंबे व्याख्यानों से गठा जा सकता है न वेद की श्रुतियों के मीठे उपदेश से, न अंजील से, न कुरान से, न धर्मचर्चा से, न केवल सत्संग से। जीवन के अरण्य में घुसे हुए पुरूष के हृदय पर प्रकृति और मनुष्य के जीवन के मौन व्याख्यानों के यत्न से सुनार के छोटे हथौड़े की मंद-मंद चोटों की तरह आचरण का रूप प्रत्यक्ष होता है। गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगा -

  • 1

    प्रेम की भाषा

  • 2

    जीवन का अरण्य

  • 3

    सच्चा आचरण

  • 4

    मौन व्याख्यान

Answer:- 3
Explanation:-

गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक ‘सच्चा आचरण’ होगा क्योंकि गद्यांश में सच्चे आचरण की महता का वर्णन किया गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book