निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
प्रगतिवादी पूँजीवाद का प्रमुख शत्रु है। वह शोषित वर्ग के लोगों को समाज की जागृत शक्तियां मानकर उनकी सहायता के लिए समाज को सचेत करता है। वह दलित वर्ग पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध आवाज बुलंद करता है। मनुष्य की वर्तमान दुर्दशा के लिए वह अतीत को दोषी ठहराता है, क्योंकि वर्तमान अतीत का ही प्रतिफलन है। अतीत का इतिहास मुख्यतः पूंजीवादी सभ्यता का इतिहास है। साम्राज्यवादियों तथा पूंजीवादियों के उत्पीड़न से मनुष्य की जो दुर्गति और दुर्दशा हुई है, वह अत्यन्त दर्दनाक है। आर्थिक साधन और जीवन-सुविधाओं से हीन मानव की यह दुर्दशा किसी भी संवेदनशील व्यक्ति से नहीं देखी जा सकती। प्रगतिवाद का प्रमुख शत्रु है -

  • 1

    दलितवाद

  • 2

    स्त्रीवाद

  • 3

    राजनीति

  • 4

    पूँजीवाद

Answer:- 4
Explanation:-

प्रगतिवादी पूँजीवाद का प्रमुख शत्रु है। वह शोषित वर्ग के लोगों को समाज की जागृत शक्तियां मानकर उनकी सहायता के लिए समाज को सचेत करता है। वह दलित वर्ग पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध आवाज बुलंद करता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book