गद्यांश - प्राचीन काल में नारी का स्थान समाज में अग्रगण्य था। ऐसा कहा जाता था कि "जहाँ नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का निवास होता है। मध्य भारत के काल से नारी का पतन शुरू हुआ। मध्य काल तक तो नारी दासी या गुलान बन गई। चहारदीवारी में कैद हो गई किन्तु 19 वीं शताब्दी में राजा राम मोहन राय, स्वामी विवेकानन्द, दयानंद सरस्वती आदि समाज सुधारकों ने नारी जगत की काया पलट दी। नारी उत्थान की ओर बढ़ती गई। आज आधुनिक नारी ने जमीन से लेकर आसमान में अपना कब्जा जमाया है, नारी तू नारायणी उक्ति को सिद्ध कर दिया है। वास्तव में देखा जाए तो नर और नारी एक रथ के दो पहिये हैं। रथ को सुयोग्य ढंग से चलाने के लिए दोनों में संतुलन होना चाहिए। शिक्षित नारी परिवार की उद्धारक है। प्रत्येक घर में नारी का सम्मान होना चाहिए। समाज की प्रचलित कुप्रथाओं से लड़ना अनिवार्य हैं। नारी ने अपना स्थान जो प्राप्त किया है, उसे मजबूत बनाने केल लिए नर और नारी दोनों को तत्पर रहना चाहिए। देश का उद्धार कैसे होगा।

  • 1

    नारी अशिक्षित रहेगी तो

  • 2

    युवा वर्ग के मादक द्रव्यों के सेवन करने से

  • 3

    नारी को समाज में स्थान देने से

  • 4

    किसानों के कर्ज माफ करने से

Answer:- 3
Explanation:-

गद्यांश के अनुसार देश का उद्धार नारी को समाज में स्थान देने से होगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book