समय का आदर करना ही उसका सदुपयोग करना है। जो व्यक्ति समय की सही कीमत जान लेता है, वही जीवन में। सफलता प्राप्त कर पाता है। यह धन से भी अधिक महत्वपूर्ण है। धन खोने पर वापस पाया जा सकता है परन्तु बीता हुआ समय नहीं लौटाया जा सकता है। छात्रों के जीवन में इसका अधिक महत्त्व है। जो छात्र इस उम्र में समय की कद्र करना सीख जाते हैं, वह भविष्य में तरक्की की ऊँचाईयों को छू लेते हैं। चाणक्य, गाँधी जी, अशोक आदि ने समय का सदुपयोग कर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए। जीवन का प्रत्येक क्षण भविष्य का निर्माता है। जो लोग इसके महत्त्व को नहीं समझ पाते, वे केवल हाथ मलते रह जाते हैं। हम चाहे विश्राम कर लें परंतु समय कभी विश्राम नहीं करता। समय के प्रति सजगता मानव जीवन के लिए उपयोगी है। अतः छात्रों को समय की कीमत पहचानकर इसका सार्थक उपयोग करना चाहिए।  इस अनुच्छेद का सबसे उपयुक्त शीर्षक बताएं -

  • 1

    जीवन और समय

  • 2

    छात्र जीवन और समय

  • 3

    छात्र जीवन

  • 4

    समय का अनुपयोग

Answer:- 2
Explanation:-

दिए गए गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक ‘छात्र जीवन और समय’ है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book