प्रथम आंग्ल सिक्ख युद्ध कब लड़ा गया है-

  • 1

    1845-1846

  • 2

    1848-1849

  • 3

    1842-1844

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 1
Explanation:-

प्रथम आंग्ल सिक्ख युद्ध 1845-1846 के बीच लड़ा गया। प्रथम आंग्ल सिक्ख युद्ध महारानी जिंदन की महत्वाकांक्षा का परिणाम था। इस युद्ध के पश्चात 9 मार्च 1846 ई. को लाहौर की संधि हुई। तत्पश्चात् 22 दिसम्बर 1846 ई. को भैरववाल की संधि हुई। द्वितीय आंग्ल मराठा सिक्ख युद्ध 1848 ई. 1849 के बीच लड़ा गया। इस युद्ध में कुल 3 युद्ध हुए। 1. रामनगर का युद्ध (22 नवम्बर 1848) 2. चिलियाँवाला का युद्ध (13 जनवरी 1849) 3. गुजरात का युद्ध (21 फरवरी 1849) इस युद्ध के पश्चात पंजाब राज्य को ब्रिटिश सम्राज्य में मिला लिया गया। पंजाब राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था 3 सदस्यों की एक कमेटी को सौंपी गई। जिसमें 1. हेनरी लॉरेन्स को प्रशासनिक व्यवस्था 2. जॉन लॉरेन्स को भू राजस्व प्रबन्धन 3. चार्ल्स मैस्सन को न्याय व्यवस्था का अध्यक्ष बनाया गया।  

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book