विज्ञान जहाँ एक अच्छा सेवक है वहीं यदि उसका सही तरह से प्रयोग नहीं किया जाए तो यह एक बुरा मालिक है। इस स्पर्धा के युग में विज्ञान ने मानव को दानव बना दिया है। अतः मनुष्य ने एटम बन बनाकर अपने ही विनाश को बुलावा दिया है। विज्ञान ने मनुष्य के श्रम को कम करके मानव के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न की है। आज मनुष्य विज्ञान का दास होकर रह गया है। आज विज्ञान के विनाशकारी आविष्कार विश्व शांति के लिए खतरा बन गए हैं। वैज्ञानिक उन्नति ने आज हमारे वातावरण को बहुत प्रदूषित कर दिया है। आज विज्ञान हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इन सब बातों के होते हुए भी हम विज्ञान की उपयोगिता को भुला नहीं सकते हैं। विज्ञान के साथ बुद्धि और विवेक का विकास आवश्यक है। वैज्ञानिकों को मानव कल्याण करने वाले आविष्कार करने चाहिए।
विज्ञान ने मानव के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न की है—कैसे?

  • 1

    मानव श्रम को कम करके

  • 2

    मानव को मारकर

  • 3

    उपर्युक्त दोनों

  • 4

    उपर्युक्त कोई नहीं

Answer:- 1

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book