हाल ही में किस राज्य को 100% टीकाकरण वाला राज्य घोषित किया गया -

  • 1

    लद्दाख

  • 2

    ओडिशा

  • 3

    असम

  • 4

    हिमाचल

Answer:- 4
Explanation:-

हिमाचल प्रदेश ने राज्य की कुल 100% आबादी (18+) का टीकाकरण करवा लिया है। राज्य ने सभी योग्य लोगों को कोरोना की पहली खुराक दे दी गयी है। हिमाचल प्रदेश यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। हिमाचल प्रदेश में 54.32 लाख लोगों को कम से कम एक डोज़ दी चुकी है।  जबकि राज्य में 17 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके की दो डोज़ दी जा चुकी हैं। टीकाकरण के लिए पंजीकरण कैसे करवाएं? कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण Co-WIN पोर्टल और आरोग्य सेतु एप्प पर किया जा सकता है। पंजीकरण करने के बाद व्यक्ति को वैक्सीन का स्थान और समय चुनना पड़ता है। भारत में इस्तेमाल किये जाने वाले टीके → COVAXIN → COVAXIN भारत बायोटेक द्वारा निर्मित एक सरकारी समर्थित टीका है।  इसकी प्रभावकारिता दर 81% है।  COVAXIN वैक्सीन के चरण तीन परीक्षणों में 27,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। COVAXIN दो खुराक में दिया जाता है।  खुराक के बीच का समय अंतराल चार सप्ताह है।  COVAXIN को मृत COVID-19 वायरस से तैयार किया गया था। COVISHIELD → COVISHIELD वैक्सीन एस्ट्राज़ेनेका द्वारा निर्मित है। स्थानीय रूप से, COVISHIELD सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह चिम्पांजी के एडेनोवायरस नामक एक सामान्य कोल्ड वायरस के कमजोर संस्करण से तैयार किया गया था। COVID-19 वायरस की तरह दिखने के लिए वायरस को संशोधित किया गया है।  यह दो खुराक में लगाया जाता है। स्पुतनिक वी (Sputnik V) → इसे मॉस्को में गैम्लेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी (Gamleya Research Institute of Epidemiology and Microbiology) द्वारा विकसित किया गया था। Study91 Special Current Affairs Fact →

  •  हाल ही में किस राज्य को 100% टीकाकरण वाला राज्य घोषित किया गया » हिमाचल 
  • नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को लागू करने वाला दूसरा राज्य कौन बना » मध्य प्रदेश 
  • देश के मेंटर्स कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार ने किसे ब्रांड एंबेसडर चुना » सोनू सूद 
  • MyGov और संयुक्त राष्ट्र महिला ने अमृत महोत्सव श्री शक्ति इनोवेशन चैलेंज 2021 को  किस मंत्रालय के तहत लॉन्च किया गया » इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 
  • भारत में वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट किसके साथ मिलकर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट फोरम लॉन्च किया » नीति आयोग 
  • विदेश मंत्रालय ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के भारत के जटिल मिशन को क्या नाम दिया गया है » ऑपरेशन देवी शक्ति 
  • हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा आतंकवाद रोधी दस्ते प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा » उत्तर प्रदेश 
  • हाल ही में प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने इस्तीफा दिया, वे किस देश से संबंधित थे » मलेशिया 
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कितने नए जिले की घोषणा की है » 4 जिले

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book