नीली नील (ब्ल्यू नाइल) नदी निम्नलिखित में से किस झील से निकलती है-

  • 1

    विक्टोरिया झील

  • 2

    ताना झील

  • 3

    एडवर्ड झील

  • 4

    एल्बर्ट झील

Answer:- 2
Explanation:-

अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्रवाङित होने वाली विश्व की सबसे लंबी नदी 'नील' (लंबाई लगभग 6650 किमी.) एक अंतरराष्ट्रीय नदी है। भूमध्य सागर में समाहित होने से पूर्व इस नदी बेसिन के जल का उपयोग 11 देशों द्वारा किया जाता है। इसका उद्गम श्वेत नील नदी के रूप में मध्य-पूर्व अफ्रीका स्थित महान विक्टोरिया झील से होता है। इसकी मुख्य सहायक नदियों में नीली नील नदी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है जो 'हार्न ऑफ अफ्रीका' कहे जाने वाले इथियोपिया की 'ताना झील' (Tana Lake) से उद्गमित होती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book