“काली घटा का घमंड घटा।” पंक्ति में कौन-से अलंकार का प्रयोग किया गया है -

  • 1

    अन्योक्ति अलंकार

  • 2

    प्रश्न अलंकार

  • 3

    यमक अलंकार

  • 4

    वीप्सा अलंकार

Answer:- 3
Explanation:-

“काली घटा का घमंड घटा।” इसमें यमक अलंकार है। यमक अलंकार - जहाँ कोई शब्द एक से अधिक बार प्रयुक्त हो और प्रत्येक बार उसके अर्थ अलग-अलग हों, वहाँ यमक अलंकार होता है। यहाँ घटा शब्द की आवृति भिन्न-भिन्न अर्थ में है पहला ‘घटा’ शब्द वर्षाकाल में उड़ने वाली ‘मेघमाला’ के अर्थ में प्रयुक्त हुआ और दूसरी बार ‘घटा’ का अर्थ है ‘कम हुआ’ अतः यहाँ यमक अलंकार है। अन्योक्ति अलंकार - माली आवत देखके, कलियन करे पुकार।                                फूले-फूले चुन लिए, काल्हि हमारी बार।। प्रश्न अलंकार - जीवन क्या है ? निर्झर है।                       मस्ती ही इसका पानी है।। वीप्सा अलंकार - चिता जलाकर पिता की, हाय-हाय मैं दीन।                          नहा नर्मदा में हुआ, यादों में तल्लीन।।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book