निम्नलिखित कथनों में से कौन-से भारत के बारे में सही हैं? सही उत्तर के चयन हेतु अधोलिखित कूट का उपयोग कीजिए- 1. भारत विश्व का पांचवां बड़ा देश है। 2. यह स्थलमंडल के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत भाग अधिकृत किए हुए है। 3. समूचा भारत उष्णकटिबंध में स्थित है। 4. 82°30' पूर्वी देशांतर का उपयोग भारतीय मानक समय को निर्धारित करने के लिए किया जाता है। कूट:

  • 1

    1 और 2

  • 2

    2 और 3

  • 3

    1 और 3

  • 4

    2 और 4

Answer:- 4
Explanation:-

भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। संपूर्ण भारत (अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सहित) का अक्षांशीय विस्तार 6°45' से 37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य है, जबकि उष्णकटिबंध क्षेत्र का विस्तार 23°30' उत्तरी एवं दक्षिण अक्षांशों के मध्य है। अत: कथन 1 और 3 गलत हैं। भारत स्थलमंडल के कुल क्षेत्रफल का 2.4% अधिकृत किए हुए है एवं 82°30' पूर्वी देशान्तर का उपयोग भारतीय मानक समय निर्धारित करने के लिए किया जाता है। अत: कथन 2 और 4 सही हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book