निर्देश :- निम्नलिखित अवतरण को पढ़कर सम्बद्ध वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर का चयन कर उसे चिन्हीत करें। शिक्षा को वैज्ञानिक और प्रविधिक मूलाधार देकर हमने जहाँ भौतिक परिवेश को पूर्णतया परिवर्तित कर दिया है और जीवन को अप्रत्याशित गतिशीलता दे दी है, वहाँ साहित्य, कला, धर्म और दर्शन को अपनी चेतना से बहिष्कृत कर मानव विकास को एंकागी बना दिया है। पिछली शताब्दी में विकास के सूत्र प्रकृति के हाथ से निकलकर मनुष्य के हाथ में पहुँचने गए है, विज्ञान के हाथ में पहुँच गए हैं और इस बंद गली में पहुंचने का अर्थ मानव जाति का नाश भी हो सकता है। इसलिए नैतिक और आत्मिक मूल्यों के साथ-साथ विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे विज्ञान हमारे लिए भस्मासुर का हाथ न बन जाए। व्यक्ति की क्षुद्रता यदि राष्ट्र की क्षुद्रता बन जाती है, तो विज्ञान भस्मासुर बन जाता है। इस सत्य की प्रत्येक क्षण सामने रखकर ही अणु-विस्फोटक को मानव प्रेम और लोकहित की मर्यादा दे सकेंगे। अपरिसीम भौतिक शक्तियों का स्वामी मानव आज अपने व्यक्तित्व के प्रति आस्थावान नहीं है और प्रत्येक क्षण अपने अस्तित्व के संबंध में शंकाग्रस्त है। आधुनिक मानव विकास को सर्वांगीण नहीं कहा जा सकता, क्योंकि

  • 1

    साहित्य, धर्म कला आदि मानव चेतना से निर्वासित है

  • 2

    जीवन में अशातीत का समावेश नहीं हुआ

  • 3

    विकास के सूत्र मानव के हाथ में है

  • 4

    भौतिक परिवेश पूर्णतया परिवर्तित हो गया है

Answer:- 1

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book