हाल ही में यूएस इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवार्ड 2022 का पुरस्कार किसे दिया गया -

  • 1

    भूमिका श्रेष्ठ

  • 2

    रिजवाना हसन

  • 3

    1 और 2 दोनों

  • 4

    जिल बाइडन

Answer:- 3
Explanation:-

बांग्लादेशी पर्यावरण वकील, रिजवाना हसन (बांग्लादेश) और भूमिका श्रेष्ठ (नेपाल) को 2022 के अंतर्राष्ट्रीय महिला साहस (International Women of Courage - IWOC) पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
वह दुनिया भर की उन 12 महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें अपने समुदायों में बदलाव लाने के लिए असाधारण साहस और नेतृत्व दिखाने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
पुरस्कार के लिए चयनित 12 महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक आभासी समारोह14 मार्च को आयोजित किया जायेगा।
रिजवाना हसन एक वकील हैं जिन्होंने पर्यावरण की रक्षा करने और हाशिए बांग्लादेशियों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के अपने मिशन में असाधारण साहस और नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।
ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रेष्ठ ने लैंगिक अल्पसंख्यक अधिकारों और सामाजिक न्याय की वकालत की है।
भूमिका का नाम अपोलिटिकल वर्ल्ड के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल है।
नेपाल की ब्लू डायमंड सोसाइटी की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट, मॉडल और अभिनेत्री भूमिका श्रेष्ठ को जेंडर इक्वेलिटी टॉप 100 “द मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल इन ग्लोबल पॉलिसी” 2019 में शामिल किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book