हाल ही में किसने रूस के तेल और गैस क्षेत्र पर नये प्रतिबंध लगा दिये हैं -

  • 1

    अमेरिका

  • 2

    ब्रिटेन

  • 3

    यूरोपीय संघ

  • 4

    उपरोक्त सभी

Answer:- 4
Explanation:-

अमेरीका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने यूक्रेन में सैन्‍य कार्रवाई के लिए रूस के तेल और गैस क्षेत्र पर नये प्रतिबंध लगा दिये हैं। 
अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने व्‍हाइट हाउस में रूस से तेल और गैस के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। 
उन्‍होंने कहा कि रूस का तेल अब अमरीकी बंदरगाहों पर स्‍वीकार्य नहीं होगा और अमरीकी लोग रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन को एक और आर्थिक आघात पहुंचायेंगे। 
राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इस कदम से रूसी अर्थव्‍यवस्‍था को भारी क्षति पहुंचेगी। 
हालांकि उन्‍होंने स्‍वीकार किया रूस से तेल आयात बंद किये जाने से अमरीका में तेल की कीमतें बढेंगी। 
उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय सहयोगी देशों और यूरोपीय साझेदारों के साथ परामर्श से लिया गया है। 
इससे पहले यूरोपीय संघ ने कहा था कि वह रूस से गैस के आयात में दो तिहाई की कमी करेगा। 
27 देशों के यूरोपीय संघ को अपनी गैस जरूरतों के 40 प्रतिशत की आपूर्ति रूस से करनी पड़ती है। 
संघ ने कहा कि वह गैस ऊर्जा के अन्‍य विकल्‍प अपनायेगा और तेजी से स्‍वच्‍छ ऊर्जा स्रोतों का विस्‍तार करेगा। 
इस प्रकार 2030 से पहले जीवाश्‍म ईंधन के लिए रूस पर निर्भरता समाप्‍त कर लेगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book