सही जोड़े का मिलान कीजिए -
1. यूं सुक-योल                           -     A. बुर्किना फासो के राष्ट्रपति
2. फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर          -     B. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति
3. पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा    -     C. होंडुरास की राष्ट्रपति
4. शियोमारा कास्त्रो                   -     D. जर्मनी के राष्ट्रपति

  • 1

    DBAC

  • 2

    ACDB

  • 3

    BDAC

  • 4

    CADB

Answer:- 3
Explanation:-

1. यूं सुक-योल             -     A. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति
2. फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर                 -     B. जर्मनी के राष्ट्रपति
3. पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा         -     C. बुर्किना फासो के राष्ट्रपति
4. शियोमारा कास्त्रो                 -     D. होंडुरास की राष्ट्रपति
यूं सुक-योल (Yoon Suk-yeol) को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के लिए 2022 दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित
यूं सुक-योल (Yoon Suk-yeol) को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के लिए 2022 दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया है। 
वह पांच साल की निश्चित अवधि के लिए 10 मई, 2022 को राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले हैं। 
यूं सुक-योल वर्तमान राष्ट्रपति मून जे-इन (Moon Jae-in) का स्थान लेंगे।
दक्षिण कोरिया की राजधानी  - सियोल
दक्षिण कोरिया मुद्रा - दक्षिण कोरियाई वोन
जर्मन राष्ट्रपति, फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर (Frank-Walter Steinmeier) को एक विशेष संसदीय सभा द्वारा पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। 
यह स्टीनमीयर का अंतिम कार्यकाल भी है, जिसे उन्होंने 71% वोट से जीता था। 
विशेष सभा निचले सदन के संसद सदस्यों और जर्मनी के 16 राज्यों के प्रतिनिधियों से बनी थी। 
स्टीनमीयर को पहली बार 12 फरवरी, 2017 को 74% वोट के साथ राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book