निम्नलिखित में BJP के संबंध में असत्य कथन है -
1. उत्तर प्रदेश की 403 सदस्‍यों की विधानसभा में उसे 255 सीटे मिली हैं। सहयोगी पार्टियां अपना दल (सोनेलाल) ने 6 सीट और निषाद पार्टी ने 12 सीट जीती हैं। 
2. उत्तराखंड में 70 सदस्यों की विधानसभा में 47 सीटों पर विजय मिली है।
3. गोआ में भाजपा को 40 सदस्यों की विधानसभा में 20 सीटें मिली हैं। 
4. मणिपुर में 60 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त कर लिया है। 

  • 1

    केवल 1 असत्य है।

  • 2

    केवल 2 असत्य है।

  • 3

    केवल 3 असत्य है।

  • 4

    केवल 4 असत्य है।

Answer:- 1
Explanation:-

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, गोवा और मणिपुर में सत्‍ता बनाए रखी है, जबकि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की है। 
उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की ऐतिहासिक सफलता मिली है। 
403 सदस्‍यों की विधानसभा में उसे 255 सीटे मिली हैं। 
सहयोगी पार्टियां अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीट और निषाद पार्टी ने 6 सीट जीती हैं। 
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख 3 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। 
उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेन्‍द्र दत्‍त शुक्‍ला को हराया। 
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। 
उसे 70 सदस्यों की विधानसभा में 47 सीटों पर विजय मिली है। 
कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं। गोआ में भाजपा को 40 सदस्यों की विधानसभा में 20 सीटें मिली हैं। 
कांग्रेस 11 सीटें जीतने में सफल रही। 
मणिपुर में 60 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त कर लिया है। 
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हेइनगांग सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। 
पंजाब‍ में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की है। 
पार्टी ने 117 सदस्‍यों वाली विधानसभा में 92 सीटें जीती। 
कई दिग्‍गज नेताओं को आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा। 
इनमें 11 बार विधायक रहे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, चार बार विधायक रहे और पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली के अध्‍यक्ष और पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, राज्‍य के वित्‍तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और कई अन्‍य शामिल हैं।
 

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book